प्रदेशभर की सोसाइटी दफ्तरों में छत्तीसगढ़ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

feature-top

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 25 जून से 30 जून तक प्रदेश की सभी सोसाइटी दफ्तरों के सामने प्रदर्शन करेगी।  पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, राज्य में डी.ए.पी. और एनपीके जैसे उर्वरकों की भारी कमी है। लेकिन सरकार आंख मूंदे बैठी है।

बैज ने कहा कि, सरकार जमीनी हकीकत से मुंह मोड़ रही है, न समय पर खाद की व्यवस्था कर पाए, न सोसाइटियों में भण्डारण की व्यवस्था हुई। खरीफ की बोनी का समय आ चुका है, किसानों न खाद मिल रहा है, न बीज।

किसानों की परेशानी को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश की सभी सोसाइटियों में उर्वरकों और बीज की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी। यह प्रदेश में 25 से 30 जून तक चलेगा। उसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरेगी तो कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे।


feature-top