आदिवासियों को मुस्लिम बनाया जा रहा : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

feature-top

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह रांची में अपने स्वभाव के अनुकूल गैर भाजपा दलों पर जमकर बरसे। तसर अनुसंधान केंद्र के 61वें स्थापना दिवस कार्यक्रम पर पहुंचे गिरिराज ने राज्य सरकार पर मुसलमानों के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार को आदिवासियों के बार में सोचना होगा।

झारखंड के आदिवासियों को मुसलमान बनाया जा रहा है, लेकिन सरकार इसको रोक नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को समझना होगा कि यहां सिर्फ नारों से काम नहीं चलेगा।

विकास योजनाओं को जंगलों में घुसने नहीं देते। जंगल को आदिवासी के हवाले करें, ताकि आदिवासी खेती भी कर सकें और रेशम का उत्पादन भी हो। राज्य सरकार को भ्रम फैलाने से बचना होगा। आदिवासी को जमीन का अधिकार दे, ताकि उनकी आमदनी बढ़े और उन्हें जीने का सहारा मिले।


feature-top