क्या राहुल गांधी को निशान-ए-पाकिस्तान सम्मान चाहिए : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

feature-top

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ऑपरेशन सिंदूर के बाद की उनकी टिप्पणियों के लिए आड़े हाथों लिया है। उन्होंने राहुल से सवाल किया कि वह पाकिस्तान की बोली बोले रहे हैं। क्या उन्हें निशान-ए-पाकिस्तान सम्मान चाहिए ?

अपनी पार्टी शिवसेना के स्थापना दिवस पर बोलते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। हमारी सेना ने वहां चल रहे आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर दिया। आज तक कभी किसी सरकार ने पाकिस्तान को ऐसा जवाब नहीं दिया था।

लेकिन यह कांग्रेस का हाथ नहीं, प्रधानमंत्री मोदी का हथौड़ा है। इसके बावजूद राहुल गांधी हमारी सेना एवं हमारे प्रधानमंत्री पर अविश्वास जता रहे हैं, और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पर विश्वास दिखा रहे हैं। वह पाकिस्तान की बोली बोल रहे हैं। क्या उन्हें निशान-ए-पाकिस्तान सम्मान चाहिए। उन्हें पाकिस्तान में हीरो की तरह पेश किया जा रहा है। लेकिन भारत की जनता उन्हें जीरो बनाकर छोड़ेगी।


feature-top