एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती, तीन रूट अस्थायी रूप से निलंबित

feature-top

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने घोषणा कि वह उत्तर अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और फार ईस्ट को जोड़ने वाली 16 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती करेगी, जबकि तीन रूटों को अस्थायी रूप से निलंबित किया जाएगा।

यह कटौती 21 जून से 15 जुलाई के बीच लागू रहेगी। एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि यह निर्णय दो प्रमुख कारणों से लिया गया है पहला, उड़ानों से पहले सुरक्षा जांच को और अधिक सघन बनाने का स्वैच्छिक निर्णय, और दूसरा, मध्य पूर्व में हवाई क्षेत्र बंद होने के चलते उड़ानों की अवधि में बढ़ोतरी।


feature-top