क्रैश हुए प्लेन को लेकर एअर इंडिया का खुलासा

feature-top

अहमदाबाद विमान हादसे की असल वजह की जांच हो रही है। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि विमान के दोनों इंजन में खराबी आ जाने या इलेक्ट्रॉनिक या फिर हाइड्रोलिक खराबी की वजह से यह हादसा हुआ।

 इसी बीच एअर इंडिया विमान कंपनी के प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने कहा कि विमान के दाएं साइड का इंजन 3 महीने पहले ही मार्च में बदला गया था। वहीं, बाएं इंजन का अप्रैल में निरीक्षण किया गया था।

क्रैश हुए बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान की डिटेल मेंटिनेंस जून 2023 में हुआ था। दिसंबर 2025 में इस विमान का फिर से डिटेल मेंटिनेंस किया जाना था।


feature-top