- Home
- टॉप न्यूज़
- बिहार : RLM अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी
बिहार : RLM अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद और एनडीए के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्वोई के नाम से फोन कर धमकी दी गई। एक घंटे में कई बार फोन किया गया, और एसएमएस भेजा गया।
जिसके बाद इस मामले की सूचना पटना एसएसपी को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि बीते रात एक घंटे के भीतर कई बार जान मारने की धमकी भरे फोन आए। एक मैसेज में भी आया। जिसमें लिखा है कि ‘10 दिन में तुम्हें मार देंगे’।
कुशवाहा ने बताया कि धमकी देने वाला खुद को लॉरेंस बिश्वोई गैंग का मेंबर बता रहा था। और कह रहा था कि अपराध के खिलाफ नहीं बोलते हो, पुलिस लोगों को मारती है, उसके खिलाफ नहीं बोलते हो, आरजेडी के खिलाफ नहीं बोलते हो। हालांकि इस घटना की जानकारी उन्होने पटना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
