उत्तरप्रदेश : ISRO ने किया मॉडल रॉकेट प्रक्षेपण परीक्षण का सफल आयोजन

feature-top

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुही राज क्षेत्र में एक सफल मॉडल रॉकेट लॉन्च परीक्षण किया।

यह परीक्षण पूर्ण रूप से उपग्रह-युक्त प्रक्षेपण नहीं था, बल्कि आगामी IN-SPACe CANSAT and Model Rocketry India Student Competition 2024–25 के लिए साइट और प्रणाली की मान्यता (validation) हेतु किया गया।

इसका आयोजन एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (ASI), ISRO और IN-SPACe के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देशभर के स्नातक विद्यार्थियों को मॉडल रॉकेट्री और उपग्रह प्रणालियों की व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करना है, जिससे वे अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान के प्रति प्रेरित हो सकें।


feature-top