- Home
- टॉप न्यूज़
- मराठी दलों की एकता नहीं चाहती भाजपा : उद्धव ठाकरे
मराठी दलों की एकता नहीं चाहती भाजपा : उद्धव ठाकरे
शिवसेना के स्थापना दिवस के अवसर पर एक बार फिर पार्टी के दो धड़ों के प्रमुखों के बीच विचारधाराओं और बाला साहेब ठाकरे की विरासत को लेकर जुबानी जंग देखने को मिली।
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने संबोधन में भाजपा और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि मराठी जनता को बांटने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख और अपने चचेरे भाई राज ठाकरे के साथ संभावित गठबंधन की ओर भी संकेत दिया।
उन्होंने कहा, “अगर हम आज मुंबई के महत्त्व को बनाए रखने के लिए एकजुट खड़े नहीं होंगे, तो हम इस हमले को नहीं रोक पाएंगे... क्या यह (मनसे से गठबंधन) संभव है? वे (सत्तारूढ़ महायुति) मराठी लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं... ये अपने आकाओं के सेवक मराठी जनता को एक साथ देखना नहीं चाहते।”
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
