राजा रघुवंशी हत्याकांड: आरोपी सोनम और राज कुशवाहा पुलिस हिरासत में

feature-top

इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में शिलॉन्ग की जिला सत्र न्यायालय ने आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य तीन आरोपियों आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

यह मामला उस समय सामने आया जब राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) में हनीमून मनाने गए थे। वहीं उनकी हत्या की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।


feature-top