बिहार : आंबेडकर के अपमान' पर लालू यादव की मुश्किलें बढ़ीं

feature-top

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) ने बिहार सरकार को नोटिस जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन समारोह के दौरान डॉ. बी. आर. आंबेडकर की तस्वीर के कथित अपमान की घटना पर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

आयोग ने 15 दिनों के भीतर यह रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है। मिली जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद के 78वें जन्मदिन समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें आंबेडकर की तस्वीर को कथित तौर पर उनके पैरों के पास रखा हुआ देखा गया।


feature-top