महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का पलटवार

feature-top

महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर तीखे बयानों के कारण गरमा गई है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और महायुति में शामिल अन्य दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महायुति को अपने लिए नेता तक 'चुराने' पड़ रहे हैं। उद्धव ठाकरे के इस बयान पर अब भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने पलटवार किया है।

बावनकुले ने उद्धव ठाकरे पर तीखा तंज कसते हुए कहा, "उद्धवजी यूं ही जहर उगलते रहिए, आपका जीवन इसी में बीतेगा।" उन्होंने आगे कहा कि उद्धव ठाकरे हमेशा यह दावा करते हैं कि मुंबई उनकी है, लेकिन वास्तव में उन्होंने अब तक मुंबई के विकास के लिए क्या ठोस काम किया है, यह जनता को दिखता नहीं।


feature-top