बिहार को सौगात: पीएम मोदी ने 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सीवान से राज्य के विकास को नई रफ्तार देने वाले कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 10,000 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, जिससे क्षेत्र में तेज़ और आधुनिक रेल सेवाएं शुरू होंगी। इसके साथ ही सीवान और सासाराम में सीवरेज नेटवर्क, तथा आरा और सीवान में जलापूर्ति परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत एक बड़ी घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि 53,666 बेघर लाभार्थियों को पहली किस्त प्रदान की गई है। साथ ही, 6,684 शहरी गरीब परिवारों को नए घरों की चाबी सौंपी गई, जिससे लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ये परियोजनाएं केवल बुनियादी ढांचे के विकास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह दलितों, पिछड़ों और अति-पिछड़े वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में एक ठोस प्रयास भी हैं।


feature-top