वकीलों के संगठन ने CJI को लिखा पत्र

feature-top

सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के संगठन सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड असोसिएशन (SCAORA) ने देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी. वाई. चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

असोसिएशन ने पत्र में बताया कि ईडी सीनियर अधिवक्ता वेणुगोपाल को समन जारी कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है। संगठन का कहना है कि वेणुगोपाल ने एक मामले में केवल कानूनी सलाह दी थी, और अब उसी के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

SCAORA ने चिंता जताई कि ईडी की यह कार्रवाई वकीलों की स्वतंत्रता और न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप के समान है। पत्र में यह भी कहा गया कि वकीलों की स्वतंत्र भूमिका को बाधित किया जाना संविधान प्रदत्त अधिकारों का हनन है।


feature-top