मुंगेली : एसीबी ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते JE को रंगे हाथों पकड़ा

feature-top

भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही लोरमी क्षेत्र में बिलासपुर एसीबी टीम ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, पाली गांव के उपभोक्ता नंदकुमार साहू के घर का कनेक्शन काटने की धमकी देकर बिजली विभाग के अधिकारी ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

इसकी जानकारी मिलते ही एसीबी की टीम ने बिजली विभाग कार्यालय से करीब 300 मीटर दूर 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया.


feature-top