तमिलनाडु के मदुरै में बनाए गए मंदिर को तोड़ने पर रोक

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के मदुरै में विस्तारा रेजीडेंसी अपार्टमेंट परिसर में बिना अनुमति के बनाए गए मंदिर को तोड़ने पर शुक्रवार को रोक लगा दी। साथ ही, मदुरै निगम को नोटिस भी जारी किया गया।

न्यायमूर्ति उज्जल भुयान और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने विस्तारा वेलफेयर एसोसिएशन की याचिका पर नोटिस जारी करते हुए यह अंतरिम आदेश पारित किया।

एसोसिएशन की याचिका में मंदिर को गिराने का निर्देश देने वाले मद्रास हाई कोर्ट के हाल के आदेश को चुनौती दी गई थी।

याचिकाकर्ता की ओर से पेश सीनियर वकील दामा शेषाद्रि नायडू ने तर्क दिया कि उच्च न्यायालय ने संबंधित पक्षों को सुनवाई का अवसर दिए बिना या उनके जवाब दाखिल करने का अवसर दिए बिना ही मंदिर को गिराने का आदेश पारित कर दिया।


feature-top