चीन से पाकिस्तान को मिलेगा जे-35 फिफ्थ-जेनरेशन स्टील्थ फाइटर जेट

feature-top

पाकिस्तान द्वारा चीन से अत्याधुनिक जे-35 स्टील्थ फाइटर जेट प्राप्त करने की योजना ने सुरक्षा विशेषज्ञों और भारतीय वायुसेना (IAF) के पूर्व अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।

 पाकिस्तान सरकार ने चीन से 40 शेनयांग जे-35  फिफ्थ-जेनरेशन लड़ाकू विमानों की खरीद की पुष्टि की है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान न केवल जे-35 स्टील्थ फाइटर जेट्स बल्कि चीन से केजे-500 एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (AEW&C) एयरक्राफ्ट और एचक्यू-19 (HQ-19) बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी हासिल करेगा।

भारतीय वायुसेना के पूर्व अधिकारियों ने इस सौदे को लेकर चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्रीय सैन्य संतुलन प्रभावित हो सकता है और भारत की वायु सुरक्षा चुनौतियां और भी बढ़ सकती हैं।


feature-top