ईरान ने भारतीयों की वापसी के लिए हवाई प्रतिबंधों में दी ढील

feature-top

ईरान और इज़राइल के बीच जारी संघर्ष के आठवें दिन भारत के लिए राहत भरी खबर आई है। ईरान ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने का निर्णय लिया है।

इस फैसले के तहत ईरान के मशहद शहर से तीन विशेष उड़ानों के जरिए करीब 1,000 भारतीयों, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र भी शामिल हैं, को स्वदेश लाया जाएगा।


feature-top