प्रधानमंत्री बिहार विकास के लिए नहीं, वोट मांगने आ रहे हैं : प्रशांत किशोर

feature-top

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम की यह यात्रा राज्य के विकास के लिए नहीं, बल्कि भाजपा-एनडीए के लिए वोट जुटाने की मंशा से हो रही है।

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बिहार की असल समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही और केवल राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से यात्राएं की जा रही हैं।


feature-top