- Home
- टॉप न्यूज़
- ITR वेबसाइट पर पैन और बैंक खाते का वेरिफिकेशन अब होगा और आसान
ITR वेबसाइट पर पैन और बैंक खाते का वेरिफिकेशन अब होगा और आसान
नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर पैन और बैंक खाते के वेरिफिकेशन को तेज और सरल बनाने के लिए एक नई सुविधा लॉन्च की है। इस कदम का उद्देश्य टैक्सपेयर्स और सरकारी विभागों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है।
NPCI ने एक सर्कुलर जारी कर बताया कि इस नए एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (API) की मदद से अब रियल टाइम में पैन डिटेल, बैंक खाता स्थिति और खाता धारक के नाम का वेरिफिकेशन संभव होगा। यह वेरिफिकेशन सीधे बैंकों के कोर बैंकिंग सिस्टम (CBS) से किया जाएगा।
सर्कुलर के अनुसार, यह इंटरफेस खासतौर पर सरकारी विभागों के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे वे अपने ग्राहकों के पैन और खाता विवरणों की सत्यता को सीधे बैंकिंग सिस्टम से जांच सकें। इस सुविधा के लागू होने से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते समय पैन-बैंक लिंकिंग की प्रक्रिया तेज होगी, वेरिफिकेशन में मानवीय त्रुटियों की संभावना घटेगी और टैक्स रिफंड तथा अन्य भुगतान की प्रक्रिया भी पहले से ज्यादा तेज और सटीक होगी।
साथ ही, टैक्सपेयर्स का डेटा अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद रूप से सत्यापित हो सकेगा। फिलहाल, टैक्स रिटर्न फाइलिंग के बाद वेरिफिकेशन स्टेटस आम तौर पर 10-12 कार्य दिवसों में अपडेट होता है, लेकिन इस नई सुविधा के जरिए यह समय भी घटने की उम्मीद है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
