पंजाब को सिंधु जल देने के पक्ष में नहीं: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ल

feature-top

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमरम अब्दुल्ला ने सिंधु नदी प्रणाली के जल को पंजाब सहित अन्य पड़ोसी राज्यों की ओर मोड़े जाने की योजना का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह जम्मू-कश्मीर का पानी अन्य राज्यों को देने के पक्ष में नहीं हैं।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि केंद्र सरकार सिंधु प्रणाली की पश्चिमी नदियों से अतिरिक्त पानी को हरियाणा, पंजाब और राजस्थान की ओर मोड़ने हेतु एक नहर का निर्माण करवा रही है, तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया "हम उन्हें अपना पानी क्यों दें?" मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू क्षेत्र में खुद सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है, ऐसे में राज्य का प्राथमिक अधिकार बनता है।

कि वह अपने जल संसाधनों का उपयोग पहले अपने नागरिकों के हित में करे। उन्होंने कहा, “मैं इस योजना के पक्ष में नहीं हूं और कभी भी इसकी अनुमति नहीं दूंगा। जब हमारे प्रदेश में ही जल संकट है, तो हम दूसरे राज्यों को पानी कैसे दे सकते हैं?”


feature-top