केरल : स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे राज्यपाल के अधिकार

feature-top

केरल में प्रदेश सरकार और राज्यपाल के बीच खींचतान जारी है। इस बीच यहां के शिक्षा मंत्री ने एक बड़ा ऐलान किया है। केरल के शिक्षा मंत्री वी सिवनकुट्टी ने कहाकि वह बहुत जल्द ही स्कूल के पाठ्यक्रम में एक नया अध्याय जोड़ने वाले हैं।

इसमें राज्यपाल की संवैधानिक शक्तियों और कर्तव्यों के बारे में बताया जाएगा। यह घोषणा उस घटना के बाद आई है, जिसमें शिक्षामंत्री राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम से निकल आए थे। यह कार्यक्रम प्रदेश की राजधानी तिरुवनंतपुरम में आयोजित किया गया था।

शिक्षामंत्री वी सिवनकुट्टी ने डायस पर आरएसएस से जुड़ी भारत माता के पोर्टेट का विरोध किया था।


feature-top