राजीव गांधी हाउसिंग कॉरपोरेशन में घोटाले का आरोप, कांग्रेस विधायक का ऑडियो वायरल

feature-top

राजीव गांधी हाउसिंग कॉरपोरेशन में कथित भ्रष्टाचार को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस विधायक बी. आर. पाटिल का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें वह अधिकारियों पर रिश्वत लेकर आवास आवंटित करने और जनप्रतिनिधियों की सिफारिशों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते सुने जा रहे हैं।

इस ऑडियो के वायरल होने के बाद विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि यह ऑडियो “गहराई तक फैले भ्रष्टाचार” का सबूत है।


feature-top