NEET UG 2025 : कोचिंग सेंटरों में 'क्रेडिट वॉर'

feature-top

NEET UG 2025 में ऑल इंडिया रैंक 7 लाने वाले केशव मित्तल, पंजाब के बर्नाला के 17 वर्षीय छात्र, इन दिनों चर्चा में हैं न सिर्फ अपनी उपलब्धि को लेकर, बल्कि उससे ज़्यादा, तीन बड़े कोचिंग संस्थानों के दावों को लेकर।

Allen, Motion और Narayana  तीनों ही संस्थान सोशल मीडिया पर केशव को अपना छात्र बताकर बधाइयों की पोस्ट कर रहे हैं।

सवाल उठता है: "एक छात्र, तीन कोचिंग में कैसे पढ़ सकता है?" सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ है कोई पूछ रहा है, "NEET का टॉपर है या मल्टीकोचिंग मॉडल?" तो कोई कह रहा, "अब टॉप करना है तो हर कोचिंग से जुड़ना पड़ेगा!"


feature-top