भारत ईरान से नेपाल और श्रीलंका के नागरिकों को भी निकालेगा

feature-top

ईरान और इज़रायल के बीच बढ़ते संघर्ष के मद्देनज़र भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ‘ऑपरेशन सिंधु’ की शुरुआत की है।

इस अभियान के तहत ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया तेज़ कर दी गई है।

भारत ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए नेपाल और श्रीलंका के अनुरोध पर उनके नागरिकों को भी इस बचाव अभियान में शामिल करने का फैसला लिया है। संकट की इस घड़ी में भारत का यह मानवीय रुख क्षेत्रीय सहयोग और संवेदनशीलता का प्रतीक माना जा रहा है।


feature-top