ईरानी कुद्स फोर्स के फिलिस्तीन कॉर्प्स प्रमुख सईद इजादी मारे गए

feature-top

इजरायली रक्षा मंत्री ने एक बयान जारी कर पुष्टि की है कि आईडीएफ (इजरायली डिफेंस फोर्स) ने ईरानी कुद्स फोर्स के फिलिस्तीन कॉर्प्स के प्रमुख सईद इजादी को एक एयरस्ट्राइक में मार गिराया है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह मिसाइल हमला ईरान के क़ोम शहर के एक अपार्टमेंट को निशाना बनाकर किया गया।

इस हमले में मारे गए सईद इजादी को ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की विदेशी गतिविधियों की रणनीतिक कड़ी माना जाता था।


feature-top