राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप

feature-top

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब आयोग को जनता को जवाब देना चाहिए, तब वह "सबूत नष्ट करने" का काम कर रहा है।

यह बयान उस वक्त आया है जब चुनाव आयोग ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चुनाव में इस्तेमाल हुए सीसीटीवी कैमरों, वेबकास्टिंग और वीडियो फुटेज को 45 दिन बाद नष्ट कर दिया जाए।

राहुल गांधी ने इस निर्देश को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे "मैच फिक्सिंग नहीं, मैच मिक्सिंग" करार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए, लेकिन वह सबूत मिटा रहा है। यह सिर्फ फिक्सिंग नहीं, मिक्सिंग भी है।"


feature-top