- Home
- टॉप न्यूज़
- नौकरी घोटाले में हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जायेगी असम सरकार: मुख्यमंत्री सरमा
नौकरी घोटाले में हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जायेगी असम सरकार: मुख्यमंत्री सरमा
21 Jun 2025
, by: Prakash
असम सरकार कैश फॉर जॉब घोटाले में बर्खास्त किए गए अधिकारियों की बहाली को लेकर गौहाटी हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी। यह जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाईकोर्ट ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के जरिए चयनित 52 अधिकारियों को फिर से बहाल करने का निर्देश दिया है, जबकि ये अधिकारी कथित तौर पर भर्ती घोटाले में शामिल पाए गए थे।
हिमंता ने स्पष्ट किया कि सरकार इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी, क्योंकि यह मामला राज्य में निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की साख से जुड़ा हुआ है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
