फर्जी जीएसटी रिफंड घोटाला, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

feature-top

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने फर्जी जीएसटी रिफंड घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 100 करोड़ रुपये के फर्जी रिफंड दावे से जुड़े एक मामले का भंडाफोड़ किया है।

यह घोटाला कथित रूप से फर्जी निर्यात बिलों के माध्यम से अंजाम दिया गया था।

एजेंसी ने इस सिलसिले में बिहार और झारखंड के सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, जिनमें पटना, पूर्णिया, जमशेदपुर, नालंदा और मुंगेर प्रमुख रूप से शामिल हैं।


feature-top