दिल्ली सरकार निर्माण कार्यों में उपचारित जल के उपयोग की नीति लाएगी

feature-top

भूजल के अत्यधिक दोहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार निर्माण कार्यों में उपचारित (ट्रीटेड) जल के उपयोग को अनिवार्य करने की दिशा में कदम उठा रही है।

इस संबंध में नीति तैयार करने पर काम शुरू हो चुका है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाल ही में हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई। DJB के एक अधिकारी ने बताया, "हम निर्माण कार्यों में उपचारित जल के उपयोग को लेकर एक नीति बना रहे हैं।

इसकी शुरुआत जल बोर्ड की परियोजनाओं से की जाएगी। इसके बाद हम उन राज्यों का अध्ययन करेंगे, जहां पहले से इस तरह की नीति लागू है।


feature-top