बेंगलुरु में बाइक टैक्सी चालकों का प्रदर्शन

feature-top

बेंगलुरु में विधान सौधा के सामने प्रदर्शन कर रहे बाइक टैक्सी चालकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह प्रदर्शन कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश के बाद बाइक टैक्सी सेवाओं पर लगी रोक के विरोध में किया गया था।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इस निर्णय पर तत्काल हस्तक्षेप कर पूर्ण प्रतिबंध हटाने और बाइक टैक्सी सेवाओं के लिए एक विनियामक ढांचा तैयार करने की मांग की।

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारी जैसे ही विधान सौधा के सामने एकत्र हुए, उन्हें तुरंत हिरासत में लेकर मौके से हटा दिया गया।


feature-top