छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन, मुख्यमंत्री साय होंगे अध्यक्ष

feature-top

राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन किया है।

प्राधिकरण के पदेन अध्यक्ष मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे, जबकि राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को पदेन उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्राधिकरण में छत्तीसगढ़ के विधायकों या सांसदों में से अध्यक्ष द्वारा नामित दो सदस्य शामिल किए जाएंगे।

मुख्य सचिव को प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी-सदस्य बनाया गया है। वहीं, राहत आयुक्त को पदेन सदस्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


feature-top