बीजापुर में नक्सलियों ने आत्मसमर्पित नक्सली और ग्रामीण की हत्या

feature-top

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक पहले नक्सलियों ने दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी है। यह दिल दहला देने वाली वारदात बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के यमपुर सैंड्रा बोर गांव में हुई।

नक्सलियों ने बीती रात आत्मसमर्पण कर चुके माओवादी वेको देवा और एक ग्रामीण समैया की हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, दोनों को नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में निशाना बनाया। इस घटना के बाद से इलाके में भारी दहशत का माहौल है।


feature-top