अमृतसर : ISI के लिए जासूसी करने वाला सेना का जवान साथी सहित गिरफ्तार

feature-top

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए सैन्य छावनियों की जासूसी करने वाले सेना के जवान और उसके साथी को अमृतसर देहात पुलिस के स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से एक पेन ड्राइव और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी मनिंदर सिंह ने पकड़े गए आरोपितों की पहचान लोपेके थाने के अधीन पड़ते गांव धालीवाल निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और उसके साथी साहिल मसीह के रूप में बताई है।


feature-top