US ने न्यूक्लियर साइट्स पर हमले से किया UN चार्टर और NPT का उल्लंघन : ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची

feature-top

ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फान न्यूक्लियर साइट्स पर अमेरिकी हमले के बाद तेहरान की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने 'X' पर पोस्ट में कहा, "संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य अमेरिका ने ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु स्थलों पर हमला करके संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतर्राष्ट्रीय कानून व परमाणु अप्रसार संधि (NPT) का गंभीर उल्लंघन किया है।

आज सुबह की घटनाएं अत्यंत निंदनीय हैं और इनके स्थायी परिणाम होंगे।"


feature-top