सोनम की मदद करने वाला कारोबारी गिरफ्तार, सबूत मिटाने के लगे आरोप

संजय दुबे

feature-top

ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही एसआइटी ने शनिवार रात महालक्ष्मी नगर के प्रापर्टी कारोबारी सिलोम जेम्स को गिरफ्तार कर लिया। उस पर सोनम और राज की पिस्टल, पांच लाख रुपये, कपड़े और सोने के आभूषण गायब कर मदद करने का आरोप है।

गुना का एक सिक्युरिटी गार्ड भी शक के घेरे में है। राज पहले राजा को विशाल, आकाश और आनंद से गोली मरवाना चाहता था एसआइटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) पिछले पांच दिन से शहर में छानबीन कर रही थी। एसआइटी को एक बैग की जरूरत थी, जो राज और सोनम द्वारा हीराबाग स्थित फ्लैट में छुपा कर रखा था। इस बैग में कपड़ों के बीच देशी पिस्टल और पांच लाख रुपये भरकर रखे गए थे। राज पहले राजा को विशाल, आकाश और आनंद से गोली मरवाना चाहता था ललितपुर में आकाश की गिरफ्तारी होते ही आठ जून को सोनम कार लेकर गाजीपुर रवाना हो गई और बैग फ्लैट में ही छोड़ दिया।

10 जून को प्रापर्टी कारोबारी सिलोम जेम्स (महालक्ष्मी नगर) कार लेकर पहुंचा और दूसरी चाबी से ताला खोल तीन बैग, कपड़े, खाने का सामान सहित अन्य चीजें ले गया। सिलोम की तस्वीर कैद हो गई एक कार शोरूम के सीसीटीवी कैमरे में सिलोम की तस्वीर कैद हो गई और ईस्ट खासी हिल्स (शिलांग) पुलिस ने सिलोम को गिरफ्तार कर लिया।

उस पर हत्या के आरोपितों की मदद करने और साक्ष्य नष्ट करने का आरोप है। सिक्युरिटी गार्ड पर भी मदद का शक पुलिस एक अन्य व्यक्ति की भी तलाश कर रही है। मूलत: गुना निवासी यह व्यक्ति हीराबाग स्थित इमारत में सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करता था। सिलोम ने उसे ही चाबी सौंपी थी।

आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद गार्ड गायब हो गया है। सिलोम के साथ आया एक युवक भी रडार पर एसआइटी की एक टीम रविवार को गुना जा सकती है। सिलोम के साथ आया एक युवक भी रडार पर है। गौरतलब है कि 13 जून को सिलोम खुद मीडिया के सामने आया था। उसने कहा था कि न्यूज देखकर विशाल को पहचाना है।


feature-top