वृंदावन बांके बिहारी कॉरिडोर : अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा हमला

feature-top

मथुरा के वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर परियोजना को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है, और अब यह मुद्दा सियासी रंग भी लेता नज़र आ रहा है।

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उसे "भारतीय जमीनी पार्टी" करार दिया है।

लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी जहां कहीं भी जमीन देखती है, वहां कब्ज़ा करने की साजिश रचती है। उन्होंने कहा, "वृंदावन में बांके बिहारी कॉरिडोर के नाम पर ज़मीन हड़पने की योजना बनाई जा रही है। यह बीजेपी की आदत बन चुकी है।"


feature-top