अभिनेता विजय देवरकोंडा की टिप्पणी पर बढ़ा विवाद

feature-top

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपने किसी फिल्मी प्रोजेक्ट से ज्यादा एक विवादित टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद आदिवासी समाज को लेकर दिए गए एक कथित बयान ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है।

हाल ही में हैदराबाद में आयोजित सूर्या की फिल्म 'रेट्रो' के प्री-इवेंट के दौरान विजय ने एक टिप्पणी की थी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इस टिप्पणी को लेकर उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने आदिवासी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

विजय देवरकोंडा के खिलाफ अब SC/ST एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि अभिनेता की टिप्पणी अनुचित, अपमानजनक और भेदभावपूर्ण थी, जिससे आदिवासी समाज की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।


feature-top