एयर इंडिया ने उड़ानों की संख्या घटाई

feature-top

एयर इंडिया ने कहा कि वह 19 मार्गों पर संकरे आकार के विमानों से संचालित 118 साप्ताहिक उड़ानों को अस्थायी रूप से कम करेगी और तीन मार्गों पर सेवाएं निलंबित करेगी।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली इस एयरलाइन ने कुछ दिनों पहले कहा था कि वह चौड़े आकार के विमानों से संचालित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अस्थायी रूप से 15 प्रतिशत की कटौती करेगी।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि वह अपने कुल संकरे आकार के बेड़े में पांच प्रतिशत से कम की अस्थायी कटौती करने जा रही है।


feature-top