छत्तीसगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के करीबी व 15 करोड़ की ठगी के आरोपी केके श्रीवास्तव हिरासत में

feature-top

छत्तीसगढ़ की राजनीति और अफसरशाही से जुड़े बहुचर्चित ठगी मामले में फरार चल रहे केके श्रीवास्तव को EOW और रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने भोपाल से हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है

कि श्रीवास्तव, जो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी माना जाता है, अपने परिवार के साथ भोपाल के एक होटल में छिपा हुआ था। केके श्रीवास्तव पर आरोप है कि उन्होंने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 500 करोड़ रुपये का ठेका दिलवाने के नाम पर दिल्ली की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से करीब 15 करोड़ रुपये की ठगी की।

इस मामले में केके श्रीवास्तव और उनके बेटे कंचन श्रीवास्तव के खिलाफ रायपुर के तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही दोनों फरार थे।

हाईकोर्ट और जिला न्यायालय से अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज होने के बाद आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने कार्रवाई करते हुए श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया।


feature-top