पश्चिम बंगाल : बाल अधिकार आयोग ने बीजेपी नेता अमित मालवीय को थमाया नोटिस

feature-top

पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

आयोग के एक अधिकारी के अनुसार, यह नोटिस बीते दिनों दक्षिण 24 परगना ज़िले में एक नाबालिग लड़की की अप्राकृतिक मृत्यु के बाद उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करने को लेकर जारी किया गया है।


feature-top