यूपी NEET PG 2025: पिछली बार सीट छोड़ने वाले अभ्यर्थी काउंसलिंग से वंचित

feature-top

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME) ने NEET PG 2025 काउंसलिंग से 12 अभ्यर्थियों को डिबार (वंचित) कर दिया है।

इन अभ्यर्थियों ने पिछले वर्ष स्ट्रे वैकेंसी राउंड में आवंटित सीट को या तो जॉइन नहीं किया था या फिर दाखिला लेने के बाद कोर्स छोड़ दिया था।

DGME ने नौ ऐसे अभ्यर्थियों की सूची जारी की है जिन्होंने सीट मिलने के बावजूद प्रवेश नहीं लिया, जबकि तीन अन्य विद्यार्थियों को दाखिला लेने के बाद कोर्स छोड़ने पर काउंसलिंग 2025 से बाहर कर दिया गया है। PG सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जुलाई के बाद शुरू होने की संभावना है।


feature-top