ईरानी संसद ने दी होर्मुज खाड़ी को बंद करने की मंजूरी

feature-top

ईरान की संसद ने अमेरिकी हमले के बाद इंटरनेशनल कॉरिडोर हॉर्मुज को बंद करने का फैसला किया है। ईरान के इस फैसले का प्रभाव दुनिया भर के देशों की इकोनॉमी पर पड़ेगा. इससे दुनियाभर में तेल के दामों भी बढ़ेंगे।

 इसके लिए कई अन्य चीजों के दामों में भी बढ़ोतरी होगी। पर्शियन सागर और गल्फ ऑफ ओमान के बीच कार्गों जहाजों के लिए हॉर्मिज सबसे छोटा समुद्री रूट है।

दुनिया में तेल और गैस का करीब 20 प्रतिशत व्यापार इसी रूट के जरिए ही होता है। ऐसे में अगर यह रूट बंद हो जाता है और कार्गो शिप्स अपना रास्ता बदलकर अपनी मंजिल तक आयात-निर्यात करते हैं तो इससे ट्रांसपोर्टेशन चार्ज में बढ़ोतरी होगी और रास्ता तय करने में भी अधिक समय लगेगा।


feature-top