शिवसेना (UBT) और MNS के गठबंधन पर फैसला उद्धव और राज ठाकरे ही करेंगे: संजय राउत

feature-top

शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के बीच संभावित गठबंधन को लेकर शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने स्पष्ट किया कि इस विषय पर अंतिम निर्णय केवल उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ही लेंगे।

राउत ने कहा कि इस मुद्दे पर किसी और की ओर से टिप्पणी करना अनुचित होगा।

उन्होंने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब शिवसेना (UBT) की ओर से राज ठाकरे को संकेत भेजे जा रहे हैं, जिससे दोनों ठाकरे बंधुओं के बीच राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।


feature-top