मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते मिस्र के विदेश मंत्री की भारत यात्रा रद्द

feature-top

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के मद्देनज़र मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलअत्ती की भारत यात्रा रद्द कर दी गई है। वे दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर आज भारत आने वाले थे।

हाल ही में अमेरिका द्वारा ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर बमबारी के बाद क्षेत्र में हालात गंभीर हो गए हैं, जिसके चलते यह यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है।


feature-top