सीरिया: दमिश्क के चर्च में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया, 20 की मौत

feature-top

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच सीरिया के दमिश्क से एक बड़े बम धमाके की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दमिश्क के एक चर्च में आत्मघाती हमला किया गया है।

इस हमले में 20 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

 दमिश्क के सेंट एलियास ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में एक सशस्त्र आत्मघाती हमलावर ने श्रद्धालुओं पर गोलीबारी की, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और फिर उसने विस्फोट कर दिया।


feature-top