- Home
- टॉप न्यूज़
- मेरी जान को खतरा है, सरकार सुरक्षा दे : तेज प्रताप यादव
मेरी जान को खतरा है, सरकार सुरक्षा दे : तेज प्रताप यादव
राष्ट्रीय जनता दल और परिवार से निकाले जाने के बाद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पहली बार मीडिया से खुलकर बातचीत की है। बातचीत में तेज प्रताप यादव ने अलग-अलग मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी है।
इसी के साथ तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा है कि उनकी जान को खतरा है। तेज प्रताप यादव ने सरकार से सुरक्षा की मांग की है। पार्टी से बाहर निकाले जाने को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि 4-5 लोगों ने साजिश किया और जिस तरह से मुझे पार्टी से बाहर निकाला गया इसे तो पूरी बिहार की जनता ने देखा है।
पूरे बिहार की जनता जानती है कि मेरा स्वभाव किस तरह का है। मेरा व्यवहार किस तरह का है और कैसे हम लोगों से घुल मिल जाते हैं। इसी का फायदा उठाकर जो 4-5 लोग वहां बैठे हैं उनलोगों ने सोचा है कि अकेला पड़ जाएगा तो इसको दबा देना है तो तेज प्रताप यादव दबने वाला नहीं है। हम यह बात उनको बता देना चाहते हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
