पंजाब उपचुनाव परिणाम : लुधियाना पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी की जीत

feature-top

पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने 10 हजार से ज्यादा वोट के अंतर से जीत दर्ज की है।

उन्हें कुल 35179 वोट मिले और उन्होंने 10637 वोट के अंतर से यह चुनाव जीता। कांग्रेस के भरत भूषण आसू दूसरे स्थान पर रहे।

उन्हें 24542 वोट मिले। बीजेपी के जीवन गुप्ता 20323 वोट के साथ तीसरे और शिरोमणी अकाली दल के एडवोकेट परुपकार सिंह घूमन को 8203 वोट मिले।


feature-top