महाराष्ट्र : अबु आज़मी के वारी यात्रा पर बयान से विवाद

feature-top

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आज़मी द्वारा वारी यात्रा को लेकर दिए गए बयान पर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। अबू आज़मी ने कहा कि वारी यात्रा के कारण सड़कों पर भारी जाम लग जाता है।

उनके इस बयान को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। महायुति सरकार की सहयोगी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने इस बयान की कड़ी आलोचना की है।

राकांपा के मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे ने अबू आज़मी की टिप्पणी को ‘निंदनीय’ बताया और कहा कि वह महाराष्ट्र की सामाजिक एकता को नुकसान पहुंचाने वाले "विषाक्त तत्व" बनते जा रहे हैं।

साथ ही राकांपा ने अबू आज़मी के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। वारी यात्रा महाराष्ट्र की एक ऐतिहासिक और धार्मिक परंपरा है, जिसमें लाखों भक्त संत ज्ञानेश्वर और संत तुकाराम की पालखी के साथ पैदल यात्रा करते हैं।


feature-top