सिंधु समझौते के लिए जंग लड़ेंगे, छीनेंगे 6 नदियों का पानी: पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो

feature-top

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने सिंधु जल समझौते पर गीदड़भभकी दी है। पाकिस्तान की संसद नेशनल असेंबली में बोलते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा कि इस समझौते को यदि भारत ने लागू नहीं किया तो हम एक और जंग के लिए तैयार हैं।

बिलावल भुट्टो ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को पहुंची गहरी चोट पर भी झूठ बोलते हुए कहा कि हमने इस जंग में जीत हासिल की है।

इसके साथ ही बिलावल ने कहा कि हम सिंधु समझौते के लिए जंग को तैयार हैं और भारत से वे तीन नदियां भी छीन लेंगे, जिनका पानी इस्तेमाल करने की परमिशन उन्हें है।


feature-top