पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में लगी भीषण आग

feature-top

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के परिसर में भीषण आग लग गई। आग में लेडीज बार रूम और रूम नंबर 4 पूरी तरह जलकर राख हो गया।

मुख्य बार रूम का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर तुरंत काबू पाया।

आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से जारी बयान में बताया गया कि आग से 35 लाख का नुकसान हुआ है। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।


feature-top